धर्मयात्रा

धर्मयात्रा

।।धर्मो रक्षति रक्षितः।।

धर्मयात्रा धर्म को अपने में समाहित करने की यात्रा है, धर्मयात्रा के दौरान आप अपने सनातन धर्म को और अधिक अच्छे तरह से जान पाएंगें, धर्म को अपने दैनिक जीवन में चरितार्थ करेंगें एवं धर्म के प्रति प्रतिबद्ध एवं संकल्पित होंगें। धर्म यात्रा को जूना अखाड़ा के साधु-संतो ने इस आधुनिक युग में सनातन धर्म परंपरा के विलुप्त होते धार्मिक भावनाओं एवं संस्कृति (धर्म प्रचार-प्रसार, धर्म रक्षा एवं धर्म भाव) को संजोने एवं व्याख्यान के लिये आरंभ किया।

धर्म यात्रा के दौरान आप पूर्ण रूप से भक्ति-मय हो जायेंगें, एवं आप असंख्य पुण्य के भागी बनेंगें और आपके समस्त पापों का नाश होकर आपका जीवन सफल हो जायेगा एवं आपके जीवन का उद्घार होगा। और मृत्यु पश्चात आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी।

धर्मयात्रा संक्षिप्त विवरण :-

यह यात्रा मोक्षप्रदा पतित-पावनी माँ श्री गंगा जी की धरती व देवभूमि के द्वार हरिद्वार से श्री गणेश (शुरू) होगी। समस्त यात्रा के दौरान भोजन (सात्विक), आवासीय, एवं वाहन सुविधा उपलब्ध होगी। रोज सुबह-शाम पूजन, आरती एवं भजन निरंतर रहेगा। एवं रोजाना विभिन्न साधु-सन्यासियों द्वारा धर्म ज्ञान, ट्रस्ट एवं जूना अखाड़ा पर व्याख्यान होगा, एवं आपको साधु-सन्यासियों का शुभ-आशिष प्राप्त होगा।

यह यात्रा समूहों के लिये ही उपलब्ध है, सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही एकल व्यक्ति के लिये उपलब्ध होगी।

इस यात्रा के सम्बंध में जानकारी के लिये आप नीचे दिये गए फॉर्म को भरकर सबमिट कीजिए, उसके बाद स्वतः ही हमारे सहयोगी आपसे संपर्क करके आपसे सम्पूर्ण जानकारी लेगें और आपको आगे के लिये समन्वय करेंगें। अधिक जानकारी के लिये आप हमारे टोल फ्री न. या अन्य किसी माध्यम से हमसे सम्पर्क भी कर सकते हैं। Contact Us…

Self Scheduled Pilgrimage

0
    0
    Your Cart
    Your cart is emptyReturn to Shop
    Scroll to Top