

घर में सुख-शांति एवं सकारात्मक
घर में सुख-शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा
यह विशेष पूजा आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए की जाती है। श्रद्धा एवं आवश्यकता अनुसार पूजा का चयन करें। पूजा के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आध्यात्मिक संतुलन की प्राप्ति होती है। यह पूजा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने में सहायक मानी जाती है। अपनी मनोकामना के अनुसार उपयुक्त पूजा का चयन कर श्रद्धापूर्वक संकल्प करें। श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करने से मन को शांति एवं सकारात्मकता का अनुभव होता है।
अब तक 3,00,000+ भक्तों ने मंदिर द्वारा आयोजित पूजाओं में भाग ले चुके हैं
गृह शांति पूजा अथवा घर शुद्धिकरण पूजा घर में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए किया जाने वाला पावन वैदिक अनुष्ठान माना जाता है। सनातन परंपरा में घर केवल निवास स्थान नहीं, बल्कि परिवार की ऊर्जा, समृद्धि और सुख का केंद्र माना गया है। इसलिए घर में शुभ वातावरण बनाए रखने हेतु यह पूजा विशेष महत्त्व रखती है।
मान्यता है कि जब घर में निरंतर तनाव, कलह, मानसिक अशांति, कार्यों में रुकावट, नकारात्मकता, बार-बार परेशानी या बिना कारण बेचैनी का अनुभव होने लगे, तब गृह शांति पूजा कराना शुभ माना जाता है। यह पूजा घर के वातावरण को शुद्ध करने, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और परिवार में सौहार्द स्थापित करने हेतु की जाती है।
गृह शांति पूजा में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु तथा गृह देवताओं का पूजन कर मंगल कामना की जाती है। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, पवित्र जल छिड़काव और संकल्प के माध्यम से घर में शांति, समृद्धि और रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की जाती है।
यदि आप घर बैठे गृह शांति पूजा कराना चाहते हैं, तो यह सेवा आपको पावन धर्मनगरी हरिद्वार से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। यह पूजा नए घर, पुराने घर, दुकान, कार्यालय या परिवार की विशेष मनोकामना अनुसार कराई जा सकती है।
नाम, गोत्र एवं मनोकामना अनुसार विधिवत संकल्प लेकर पूजा संपन्न की जाएगी।
शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा हेतु वैदिक मंत्रों का जाप किया जाएगा।
यज्ञ अग्नि में आहुति देकर घर की शुद्धि एवं मंगल फल की प्रार्थना की जाएगी।
पवित्र जल द्वारा घर के वातावरण की शुद्धि एवं सकारात्मकता की कामना की जाएगी।
पूजन उपरांत प्रसाद एवं गंगाजल श्रद्धापूर्वक आपके पते पर भेजा जाएगा।

गृह शांति पूजा घर के वातावरण को शांत, पवित्र और सकारात्मक बनाने हेतु शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इससे परिवार में प्रेम, सौहार्द और मानसिक शांति बढ़ती है।


सनातन धर्म की आध्यात्मिक राजधानी हरिद्वार तीर्थक्षेत्र में स्थित पावन पूजन स्थल पर अनुभवी पंडितों द्वारा पूर्ण श्रद्धा एवं वैदिक रीति से पूजा संपन्न की जाएगी।
अपनी चयनित पूजा विकल्प के अनुसार आपका नाम, गोत्र (यदि उपलब्ध हो), आवश्यक विवरण एवं मनोकामना लेकर विशेष संकल्प दर्ज किया जाएगा। आपके द्वारा दी गई जानकारी केवल संकल्प हेतु उपयोग की जाएगी और पूर्ण श्रद्धा से पूजा में उच्चारित की जाएगी।

गृह शांति पूजा सेवा विशेष रूप से केवल धर्मनगरी हरिद्वार की पावन भूमि पर संपन्न कराई जाती है। हरिद्वार, उत्तराखंड सनातन धर्म के प्रमुख एवं प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है, जिसे माँ गंगा जी की धरती, देवभूमि का द्वार और मोक्षप्रदा नगरी के रूप में विशेष सम्मान प्राप्त है।
मोक्षदायिनी एवं पतित-पावनी माँ श्री गंगा जी के पावन तट पर स्थित हरिद्वार को पूजा-पाठ, दान-पुण्य, जप, तप, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों हेतु अत्यंत श्रेष्ठ तीर्थभूमि माना गया है। सनातन मान्यताओं के अनुसार इस पावन तीर्थक्षेत्र में श्रद्धापूर्वक किया गया पूजा-पाठ, दान-पुण्य एवं यज्ञ कर्म सामान्य स्थानों की अपेक्षा अनेक गुना अधिक विशेष पुण्यफल प्रदान करने वाला माना जाता है।
पुराणों एवं शास्त्रों में वर्णित है कि व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार हरिद्वार आकर गंगा स्नान, पूजा-पाठ एवं दान-पुण्य अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इससे आत्मशुद्धि, पाप क्षय और मोक्ष मार्ग की प्राप्ति की मान्यता है। इसी कारण हरिद्वार को मोक्ष का द्वार भी कहा जाता है।
हरिद्वार भगवान शिव जी, भगवान विष्णु जी और माँ श्री गंगा जी की संयुक्त कृपा से पूजनीय भूमि मानी जाती है, इसलिए इसे देवताओं का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। चारधाम यात्रा का प्रमुख प्रारंभिक तीर्थ भी हरिद्वार ही माना जाता है।
वैदिक ऊर्जा, आध्यात्मिक वातावरण और पावन महिमा से युक्त इसी दिव्य भूमि पर गृह शान्ति पूजा पूर्ण श्रद्धा, नियम और शास्त्रसम्मत विधि से संपन्न कराई जाती है।
BhaktiSense.com, धार्मिक ट्रस्ट उमा महेश्वर सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित मंच है, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को हरिद्वार की इसी पावन भूमि पर पूजा, यज्ञ, दान-पुण्य एवं तीर्थ सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।
जानिए प्रिय भक्तों का BhaktiSense के बारे में क्या कहना है!
जिन भक्तों ने हमारे साथ पूजा बुक की उनका अनुभव जाने

गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश
BhaktiSense के माध्यम से हमारे परिवार की पूजा अत्यंत दिव्य और शांतिपूर्ण रही। सभी विधियां पूरी श्रद्धा से सम्पन्न हुईं।

हरिद्वार, उत्तराखंड
BhaktiSense की सेवा और पूजा व्यवस्था अत्यंत शानदार और भक्तिमय रही।

पेंसिल्वेनिया, अमेरिका
विदेश में रहते हुए भी BhaktiSense ने हमें अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़े रखा।