आखिर दीपावली की शुरुआत कैसे हुई?
त्रेतायुग में जब धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ने लगा, तब भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके धर्म की स्थापना की। चौदह वर्षों का वनवास पूर्ण करके जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटने वाले थे, तब सम्पूर्ण अयोध्या नगरी उत्साह और आनंद से भर उठी।





