आखिर धनतेरस की शुरुआत कैसे हुई?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय जब देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया, तब कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लिए हुए समुद्र से प्रकट हुए। इसी कारण इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है।





